Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

परेश रावल ने बाबूराव के दोहराव पर तोड़ी चुप्पी

वहीं दर्शक लंबे समय से 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परेश रावल एक बार फिर अपने मशहूर किरदार 'बाबूराव' के रूप में दिखाई देंगे।

03 Nov 2025

परेश रावल ने बाबूराव के दोहराव पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल इन दिनों फिल्म 'द ताज स्टोरी' में नजर आ रहे हैं, जिसकी कहानी ताजमहल से जुड़े इतिहास पर आधारित है। वहीं दर्शक लंबे समय से 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परेश रावल एक बार फिर अपने मशहूर किरदार 'बाबूराव' के रूप में दिखाई देंगे। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान परेश रावल ने स्वीकार किया कि वह खुद बाबूराव वाले किरदार के दोहराव से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार एक ही तरीके से इस किरदार को निभाने की मांग अब उनके लिए चुनौती बन गई है।

परेश रावल ने बातचीत में कहा, "लोगों को खुश करने के लिए आप एक ही चीज़ बनाते रहते हैं। लेकिन दर्शक भी तब मजा लेते हैं जब किरदारों को अलग-अलग तरीके से पेश किया जाए। जैसे राजू हिरानी ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में किया था।"

उन्होंने कहा, "जब आपके पास इतने बड़े किरदार और 500 करोड़ की वैल्यू हो, तो जोखिम क्यों नहीं लेते? मेरा मानना है कि किरदार को अलग अंदाज में निभाना चाहिए, क्योंकि उसके लिए दर्शक मौजूद हैं। सिर्फ एक ही ढर्रे पर चलते रहना गलत है।" परेश रावल ने यह भी कहा कि बाबूराव का किरदार अक्सर उनके अन्य मजबूत और गंभीर किरदारों पर हावी हो जाता है। "बाबूराव बेहद सहज है, लेकिन मेरे कई गंभीर किरदार भी हैं जिन्हें लोग कम याद करते हैं।"

परेश रावल के इस बयान के बाद फैन्स एक तरफ 'हेरा फेरी 3' को लेकर उत्साहित हैं, तो दूसरी ओर यह भी जानना चाह रहे हैं कि इस बार 'बाबूराव' किस नए अंदाज में दिखाई देंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परेश रावल ने बाबूराव के दोहराव पर तोड़ी चुप्पी
वहीं दर्शक लंबे समय से 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परेश रावल एक बार फिर अपने मशहूर किरदार 'बाबूराव' के रूप में दिखाई देंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News